Ranchi News: मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर बुधवार को राजधानी के छह प्रमुख मंदिरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिलाओं द्वारा सिंदूर खेला का आयोजित हुआ. इस दौरान बंगाली परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां को भावभीनी विदाई दी जाएगी. इस मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
मेन रोड स्थित दुर्गा बाड़ी में सिंदूर खेला कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया. यहां महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उत्सव की परंपरा निभाई. श्रद्धालुओं में मां के प्रति गहरी आस्था और विदाई का भाव देखने को मिला. महिलाओं ने मां से सभी श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने और अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की.
इसे भी पढ़ें -
इन छह मंदिरों में हुआ आयोजन
मेन रोड स्थित दुर्गा बाड़ी, हरिमती मंदिर, कांटाटोली के अलावा नेताजी क्लब स्थित मंदिर, हिनू दुर्गा पूजा समिति, देशप्रिय क्लब और हिंदपीढ़ी के बैशाखी संघ में सिंदूर खेला का आयोजन किया गया. सभी स्थानों पर बंगाली परंपराओं के अनुसार महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया. मां दुर्गा की विदाई के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

