Search

 
 
 

Latehar News : विवाद के बाद महिला ने जहर खाया, अस्पताल में चल रहा इलाज

बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप के मंगर साव की पत्नीे सकुन देवी (30) का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से  में उसने जहर खा लिया. इसके बाद वह अचेत हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
 

Latehar : लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने जहर खा लिया. उसे अचेता अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य  केद्र लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे लातेहार सदर अस्प ताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 


घटना बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम की है. जानकारी के अनुसार, गांव के मंगर साव की पत्नीे सकुन देवी (30) का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से  में उसने जहर खा लिया. इसके बाद वह अचेत हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उन्हो ने महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही