Search

 
 
 

Latehar News: फंदे से लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित कोपे गांव के पास जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.
 

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित कोपे गांव के पास जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलने के बाद मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

 

मृतकों की पहचान कोपे गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील सिंह और 18 वर्षीय रिंकी कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कई दिनों से घर से लापता थे. परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे.

 

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. शुरुआती चर्चा में मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

 

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों पिछले कुछ दिनों से कहां रह रहे थे और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही