Search

 
 
 

Ranchi News: पतरातू में प्री-फैब तकनीक से बनेंगे लग्जरी कॉटेज, लंदन के 'लेकसाइड रिसॉर्ट्स' जैसा होगा नजारा

Ranchi: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू की वादियों में अब लंदन के 'लेकसाइड रिसॉर्ट्स' जैसा नजारा दिखेगा. जल्द ही यहां अत्याधुनिक 'प्री-फैब' तकनीक से लग्जरी कॉटेज बनने जा रहे हैं. पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए 3 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से आधुनिक और ईको-फ्रेंडली कॉटेज बनेंगे.
 

Ranchi: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू की वादियों में अब लंदन के 'लेकसाइड रिसॉर्ट्स' जैसा नजारा दिखेगा. जल्द ही यहां अत्याधुनिक 'प्री-फैब' तकनीक से लग्जरी कॉटेज बनने जा रहे हैं. पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए 3 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि से आधुनिक और ईको-फ्रेंडली कॉटेज बनेंगे. 

 

प्री-फैब तकनीक में भवन के विभिन्न हिस्सों जैसे दीवारें, छत और फर्श को पारंपरिक तरीके से निर्माण स्थल पर बनाने के बजाय पहले ही फैक्ट्री में मशीनों द्वारा तैयार कर लिया जाता है. इसके बाद इन तैयार हिस्सों को निर्माण स्थल पर लाकर केवल 'असेंबल' (जोड़ना) किया जाता है. इससे न केवल निर्माण की गति तेज होती है, बल्कि फिनिशिंग भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलती है.

 

नौ महीने में तैयार करने का लक्ष्य


परियोजना को पूरा करने की समय सीमा तय कर दी है और इसे आगामी नौ महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है. इन कॉटेज के तैयार होने के बाद पतरातू डैम के किनारे रुकने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. जानकारों का मानना है कि 'प्री-फैब' कॉटेज और यहां की घाटियों का संगम भविष्य में विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे.

 

अंतरराष्ट्रीय मानकों से होगा लैस


पतरातू की 'एस' (S) आकार की पहाड़ियों के बीच जब इन अत्याधुनिक प्री-फैब कॉटेज का निर्माण होगा, तो इनका आधुनिक ग्लास और वुडन फिनिश लुक बिल्कुल लंदन के लेकसाइड रिसॉर्ट्स की याद दिलाएगा. यूरोप की तर्ज पर तैयार होने वाले ये ईको-फ्रेंडली कॉटेज और डैम का संगम इस पूरे क्षेत्र को एक अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह पेश करेगा, जहां सैलानी प्रकृति के करीब रहकर भी लग्जरी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही