Search

 
 
 

Jharkhand News: पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करें व राजस्व बढ़ाकर स्वावलंबी बनें नगर निकाय- प्रधान सचिव

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि आगामी गर्मी को देखते हुए हर हाल में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
 
  • लापरवाही बरतने वाले एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया है कि आगामी गर्मी को देखते हुए हर हाल में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.  शुक्रवार को नगर निकायों एवं जुडको की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब तक जलापूर्ति नहीं पहुंच पाई है, उनकी सूची बनाकर जलमीनार और जलस्रोत बढ़ाए जाएं. साथ ही उन्होंने खराब चापाकलों को भी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए.

 

बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि नगर निकाय होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए अभियान चलाएं और राजस्व बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें. जो सरकारी या निजी संस्थान टैक्स नहीं दे रहे हैं, उनके साथ समन्वय बनाकर वसूली की जाए.

 

बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर प्रधान सचिव ने कहा कि जिन निकायों में बस स्टैंड या अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) की जरूरत है, वे जल्द से जल्द इसका प्रस्ताव विभाग को भेजें. इसके अलावा मल्टीपर्पस हॉल, सामुदायिक भवन और सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाएं भी मांगी गई हैं.

 

सफाई व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू-डोर कचरा उठाव की बेहतर मॉनिटरिंग की जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो एजेंसियां कार्य में लापरवाही बरत रही हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सुडा निदेशक सूरज कुमार, डीएमए निदेशक नैन्सी सहाय, रांची नगर आयुक्त सुशांत गौरव और संयुक्त सचिव जुल्फिकार अली सहित कई अधिकारी उपस्थित रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही