Search

 
 
 

Chaibasa News: झारखंड पुलिस व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन से की मुलाकात

झारखंड पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की. इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार से भेट कर मांगों को रखा गया था.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : झारखंड पुलिस एसोसिएशन व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की. इससे पूर्व गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार से भेट कर मांगों को रखा गया था.

 

सभी मांगे पूरी होने की उम्मीद जगने पर पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को बधाई दी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात घायल और बीमार पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा, केबिन और मॉर्चरी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था. पुलिस केंद्र में एक जिम सेंटर खोलने की मांग रखी गई थी.

 

उक्त सभी मांगों को उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान करने का आश्वासन दिया था, जो लगभग पूरा होने जा रहा है. इस अवसर पर संतोष राय, प्रदीप मिंज और ताराचंद महतो समेत दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही