Search

 
 
 

Latehar News : महिलाओं ने अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया

जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्‍यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने एकत्रित हो कर बरवाडीह अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम प्रखंड मुख्‍यालय के अंबेदकर चौक में की गई.
 
  • महिलाओं के साथ असम्‍मानजनक व्‍यवहार करने का आरोप

Latehar : जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्‍यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने एकत्रित हो कर बरवाडीह अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया. कार्यक्रम प्रखंड मुख्‍यालय के अंबेदकर चौक में की गई.यह कार्यक्रम बरवाडीह अंचलाधिकारी के द्वारा महिलाओं के प्रति कथित अमर्यादित व असम्‍मानजनक व्यवहार व क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के विरोध में किया गया. 

समाजसेवी श्यामली शर्मा के नेतृत्‍व में दर्जनो महिलाओं ने अंबेदकर चौक में जमा हो कर अंचल अधिकारी का पुतला दहन किया. महिलाओं ने कहा कि जब अंचल अधिकारी यहां पदस्‍थापित हुए हैं तब से उनका महिलाओ के प्रति व्‍यवहार सम्‍मानजनक नहीं है. कार्यालय में भी वे महिलाओ के साथ अभद्रता करते हैं.

 

इस कारण महिलाओं के बीच असंतोष और आक्रोश व्याप्त है. श्यामली शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है. महिलाओं में असुरक्षा और प्रशासन के प्रति अविश्वास की भावना बढ़ी है.  महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक लोकसेवक का दायित्व है.

 

यदि किसी अधिकारी का आचरण महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध आवाज उठाना समाज का कर्तव्य है.  प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही