Search

Latehar News : महिलाओं ने गांव में शराब पी रहे दो युवकों को खदेड़ा

Latehar : जिला से लेकर पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा नशा मुक्ता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है. नुक्कमड़़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशापान के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया. सरकार के इस अभियान का असर अब गांवो में भी दिखने लगा है. नशा मुक्त अभियान को लेकर अब महिलाएं भी सजग और जागरूक हो चुकी हैं.
 
यही कारण है कि अब गांव की महिलाएं खुले में शराब पीने वालों को गांव से खदेड़ रही है. ऐसा ही एक मामला सदर थाना क्षेत्र क उदयपुरा ग्राम में सामने आया है. घटना मंगलवार शाम की है. जब गांव की महिलाओं ने देखा कि दो युवक खुले में एक पेड़ के नीचे शराब पी रहे है. तो एकत्रित होकर वहां पहुंच गयी और युवकों को भला बुरा कहा. पूछे जाने पर उन दोनेा युवकों ने बताया कि वे दूसरे गांव के है. इस पर महिलाओं ने उन्हे वहां से भगा दिया और इधर नहीं आने की चेतावनी दी.

बता दें कि सरकार के द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है और इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है. गांव-देहात में महिलाएं एकत्रित हो रही हैं. जेएसएलपीएस की  महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं काफी सशक्त और सजग हुई है. साथ ही नशा मुक्त अभियान जैसी महत्वंपूर्ण पहल को धरातल पर उतारने के लिए काफी सक्रिय हैं. कई महिलाओं ने कहा कि नशापान घर, परिवार व समाज के नाश का कारण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही