Search

 
 
 

Latehar News: करंट लगने से युवक की मौत, गांव में मातम

जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे.
 

Latehar : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो सुरेंद्र सिंह के पुत्र थे.जानकारी के अनुसार, रवि कुमार जनरेटर में तार जोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. मंटू कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलने पर बरवाडीह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सब इंस्पेक्टर एस.एन. ओझा ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

 

https://lagatar.in/breaking-news-ed-registers-ecir-in-case-of-fraudulent-salary-withdrawals-in-jharkhandhttps://lagatar.in/breaking-news-ed-registers-ecir-in-case-of-fraudulent-salary-withdrawals-in-jharkhand

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही