Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : बड़े भाई की हत्या का मुख्य आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोटमाडीह स्थित खजूरतल्ला निवासी पोलिकार्प बेक ने अपने बड़े भाई कामिल बेक की 11 जून की रात हत्या कर दी थी. घटना के बाद से वह फरार था.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी.

Latehar : लातेहार पुलिस ने अपने ही बड़े भाई की हत्या के मुख्य आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. हत्या की यह घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में हुई थी. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोटमाडीह स्थित खजूरतल्ला निवासी पोलिकार्प बेक ने अपने बड़े भाई कामिल बेक की 11 जून की रात हत्या कर दी थी. घटना के बाद से वह फरार था.


इस संबंध में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 30/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने हत्या में शामिल दो सगे भाइयों उदाल बेक व मैथ्यूाज बैक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि मुख्ये आरोपी छोटा भाई पोलिकार्प बेक फरार था.


एक अन्य मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले 17 जून को थाना क्षेत्र में रामपुर के ग्राम प्रधान के साथ मारपीट एवं लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है. इनमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही