Search

 
 
 

Latehar News : बालूमाथ में करंट लगने से युवक की मौत

सूरज उरांव के घर में बिजली नहीं थी. वह बिजली के तारों को जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया.
 

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान गांव के नंदलाल उरांव के पुत्र सूरज उरांव के रूप में हुई है. अपने घर में बिजली मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था. इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया.


परिजनों ने बताया कि सूरज उरांव के घर में बिजली नहीं थी. वह बिजली के तारों को जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तत्काल बालूमाथ सीएचसी ले जाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बालूमाथ थाना पुलिस ने अस्पयताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे. में ले लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टदमार्टम के लिए सदर अस्पचताल भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही