Search

 
 
 

Latehar News : मनिका में वज्रपात से युवक की मौत

मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव ग्राम में शुक्रवार दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चंदन कुमार यादव (31) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, चंदन मनिका बाजार से अपने घर लौट रहा था.
 
वज्रपात की सिंबॉलिक फोटो.

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव ग्राम में शुक्रवार दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चंदन कुमार यादव (31) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, चंदन मनिका बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज बारिश और मेघ गर्जना शुरू हो गई. अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 


 चंदन कुमार यादव के घर में पत्नी और उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. अंचल अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही