Ashish Tagore Latehar: लातेहार के महुआडांड़ के दुरूप पंचायत में गरीब पति-पत्नी तंगहाली में जिंगदी गुजार रहे हैं. कहते हैं बेटे ही बुढ़ापे में मां-बाप का सहारा होते हैं. लेकिन जब बेटे काम की तलाश में परदेश चले जायें तो मां-बाप की जिंदगी तंगहाली में गुजरने लगती है. 71 वर्षीय मुंदन बृजिया और उनकी 68 वर्षीय पत्नी क्रिस्टिना बृजिया के दो बेटे हैं और दोनों कमाने बाहर चले गये हैं. वृद्ध दंपति ने बताया कि रोजगार के लिये दोनों बेटे केरल पलायन कर गये हैं. अगर उन्हें गांव में ही काम मिल जाता तो उसके बेटों को परदेश नहीं जाना पड़ता. वे अपने बेटों के साथ रह पाते. इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-vladimir-putin-may-be-forced-to-drop-nuclear-weapons-us-spy-warns/">Russia-Ukraine
War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया
: सिमिरता के समीप बाइक-स्कूटी के सीधी टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]
War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया
दातुन बेच कर चलाते हैं घर
सरकार की ओर से बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन मुंदन बृजिया ने बताया कि उन्हें ये लाभ अभी तक नहीं मिला. उन्होंने कई बार इसके लिए आवेदन भी दिए. आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी बात रखी व आवेदन भी दिया, लेकिन आज तक उन्हें वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिला. वृद्ध दंपति अपने घर को चलाने के लिये जंगलों से लकड़ी व दातुन चुनकर लाते हैं और उसे बाजार में बेचकर किसी तरह अपना घर चलाते हैं. सरकारी सुविधा के नाम पर बस उन्हें जन वितरण का राशन मिलता है. जिसके सहारे उनका घर चल रहा है.वृद्ध दंपति ने सरकारी आवास देने की मांग की
मुंदन व उसकी पत्नी ने प्रखंड व जिला प्रशासन से सरकारी आवास योजना का लाभ देने की मांग की है. उनका कहना है कि वो एक टूटे फूटे मिट्टी के घर में किसी तरह से रहकर गुजारा कर रहे हैं. बारिश के दिनों में पूरे घर में बारिश का पानी टपकता है. जिसकी वजह से दूसरे के घर में जाकर रहना पड़ता है. उनका कहना है कि अगर उन्हें वृद्धा पेंशन व सरकारी आवास योजना का लाभ मिल जाता तो जीवन आसान हो जाता. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-scooty-driver-killed-in-direct-collision-of-bike-scooty-near-simirta-two-injured/">मनोहरपुर: सिमिरता के समीप बाइक-स्कूटी के सीधी टक्कर में स्कूटी चालक की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment