Search

लातेहार : 29वें दिन भी धरना पर डटे रहे जनसेवक

Latehar : जिले के जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को 29वें दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे. जनसेवकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कई विभागों का कार्य प्रभावित हो रहा है. समय पर खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण कार्य नहीं हो पा रहा है. गरीबों का राशन कार्ड बनाने का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. वृद्ध पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि ऋण माफी एवं ईकेवाईसी का कार्य प्रभावित हो गया है. जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण इतने दिनों तक हड़ताल चल रहा है. सरकार हड़ताल को समाप्त करने की कोई पहल नहीं कर रही है. जिला सचिव लव कुमार पासवान और प्रवक्ता रघुनंदन राम ने कहा कि आज 29 दिनों से जनसेवक हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार कोई पहल नहीं की है. धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/sanjeev-the-shooter-of-mukhtar-ansari-was-killed-in-lucknow-the-attackers-came-in-the-dress-of-a-lawyer/">लखनऊ

में मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव की हत्या, वकील की ड्रेस में आये थे हमलावर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp