Search

 
 
 

लातेहारः चैती महाछठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

शहर के चाणक्य नगरी स्थित औरंगा नदी मुख्या छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्यं अर्पित कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था की गई.
 

Latehar : लातेहार शहर शहर व आसपास के इलाकों में लोक महापर्व चैती छठ की धूम है. छठ घाटों पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. शहर के चाणक्य नगरी स्थित औरंगा नदी मुख्या छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्यं अर्पित कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

 


मुख्य छठ घाट पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति की ओर से व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. घाट पर रोशनी के साथ-साथ लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की गई है. अस्थाययी स्नानागार भी बनाये गये है. मुख्य द्वार पर विशाल तोरणद्वार बनाया गया है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध की व्यवस्था की गई. इसके अलावा शहर के पंपू कल, बानपुर, कीनामाड़ व करकट स्थित छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्यक अर्पित किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही