Search

 
 
 

रांची विवि: MBBS द्वितीय प्रोफेशनल माइक्रो-बायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि बदली

रांची विश्वविद्यालय ने MBBS द्वितीय प्रोफेशनल एग्जाम 2026 के तहत माइक्रोबायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 27 मार्च को निर्धारित थी, जिसे अब स्थगित कर 30 मार्च कर दिया गया है.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने MBBS द्वितीय प्रोफेशनल एग्जाम 2026 के तहत माइक्रोबायोलॉजी पेपर-II की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले यह परीक्षा 27 मार्च को निर्धारित थी, जिसे अब स्थगित कर 30 मार्च कर दिया गया है.

 

नई तिथि के अनुसार परीक्षा 30 मार्च को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी. विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य विषयों की परीक्षा तिथियों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही