Search

 
 
 

रांची: जनता दरबार में 700 से ज्यादा मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखीं.
 

Ranchi: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखीं.


जनता दरबार में ज्यादातर भूमि विवाद, बिजली, पानी, सड़क, प्रमाण-पत्र, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामले की भरमार रही. प्रशासनि अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि जटिल मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर तय समय में समाधान का निर्देश दिया.

 

नगड़ी में सबसे अधिक 113, बेड़ो में 115, अनगड़ा में 85, मांडर में 68, चान्हो में 96, सिल्ली में 45, बुढ़मू में 57 और अरगोड़ा में 68 मामलों का निष्पादन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन की नियमित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही