Search

 
 
 

गोईलकेरा में 'पलाश दीदी कैफे' का उद्घाटन, विधायक जगत माझी ने चखा झारखंडी व्यंजनों का स्वाद

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 'पलाश दीदी कैफे' का विधिवत उद्घाटन किया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित इस कैफे का उद्घाटन विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया.
 

Goilkera (Nitish Thakur): महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में 'पलाश दीदी कैफे' का विधिवत उद्घाटन किया गया. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित इस कैफे का उद्घाटन विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया. 


इस कैफे की सबसे बड़ी विशेषता यहां मिलने वाले झारखंडी पारंपरिक जनजातीय व्यंजन है. पलाश ब्रांड के तहत अब स्थानीय लोगों और प्रखंड कार्यालय आने वाले आगंतुकों को शुद्ध, हाइजेनिक और पारंपरिक भोजन एक ही छत के नीचे मिल सकेगा. इससे न केवल स्थानीय खान-पान को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सखी मंडल की दीदियों की आय में भी वृद्धि होगी. 

 

उद्घाटन के पश्चात विधायक जगत माझी ने कैफे का अवलोकन किया और दीदियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सराहना की. इस मौके पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक माझी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 


इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, पूर्व अध्यक्ष अकबर खान, थाना प्रभारी विक्रान्त मुंडा, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी, महिला समूह की सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही