Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Latehar: शहर के मुख्य पथ पर चंदनडीह मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे की है. मृतक की पहचान कीनामांड़, चंदनडीह निवासी विकास कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, शशि कुमार व रोहित कुमार अपनी बाइक से चंदनडीह मोड़ से निकल रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. बाइक में तीन युवक सवार थे. दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार सभी पांच युवक घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के क्रम में विकास कुमार की मौत हो गयी. जबकि शशि, रोहित व संतोष (सभी किनामाड़, चंदनडीह) का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया. जबकि एक अन्य घायल विशाल कुमार को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - पिछले">https://lagatar.in/recently-hc-has-given-instructions-to-the-child-court-finish-the-trial-of-double-murder-case-in-6-months/">पिछले

दिनों HC ने चाइल्ड कोर्ट को दिया है निर्देश, डबल मर्डर केस का ट्रायल 6 माह में खत्म करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही