Search

लातेहारः पोटल हाजिरी बनाए बिना वेतन भुगतान मामले में डीडीओ को निलंबित करने का आदेश

बैठक में भाग लेते डीसी, डीडीसी व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज कराये बिना वेतन लेने के मामले में कार्रवाई की है. उन्होंने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यालपक सह डीडीओ (निकासी एवं व्यहयन पदाधिकारी) को निलंबित करने व प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है. साथ ऐसे वेतन लेने वाले शिक्षकों से राशि की रिकवरी करने व आवश्य क कार्रवाई करने को भी कहा है.


डीसी सोमवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षात्मोक बैठक कर रहे थे. उन्होंने  ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति की जांच की. इसमें पाया कि कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जिनकी उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं है. बावजूद इसके उनका वेतन निर्गत कर दिया गया है. इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने ऐेसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई एवं प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया.

 


उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्हों ने कोषागार वाहक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि  भविष्य में शिक्षक उपस्थिति का सत्यापन करने के बाद ही वेतन भुगतान करें. बैठक डीडीसी सैयद रियाज अहमद, डीईओ प्रिंस कुमार, डीएसई गौतम साहू सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp