Search

थानों में लंबित कांडों का निष्पादन जल्द करें: रांची एसएसपी

पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करते एसएसपी राकेश रंजन.

Ranchi : रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों को जिले के विभिन्न थानों में लंबित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने का आदेश दिया है. एसएसपी सोमवार को पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे. उन्होंने थाना वार लंबित मामलों की समीक्षा की. वैसे मामले जो पांच वर्ष या इससे अधिक समय से लंबित हैं, उन्हें जल्द निष्पादित करने की बात कही.

 


उन्होंने बैठक में लंबित वारंट, कुर्की व इश्तेहारों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया. कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें. बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी व थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp