Search

रांची में कैट का स्थाई बेंच मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 23 अप्रैल को

Ranchi: रांची में कैट (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) का स्थाई बेंच बनाने का आग्रह करने वाली प्रदीप कुमार की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में कोर्ट ने प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद विस्तृत सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की. प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि कैट का स्थाई बेंच पटना में है. 

 

रांची में इसका सर्किट बेंच स्थापित है. पटना की तरह रांची में भी कैट का स्थाई बेंच बनाया जाए. इस पर कोर्ट ने प्रार्थी के अधिवक्ता से जानना चाहा कि आखिर क्यों रांची में स्थाई बेंच होना चाहिए इसे स्पष्ट करें.

 

जिसपर प्रार्थी ने कोर्ट को बताया गया कि केंद्रीय कर्मचारियों के सेवा विवादों के 800 से अधिक मामले लंबित हैं, स्थाई बेंच रांची में होने से मामले जल्द निपटाए जा सकते हैं. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp