Search

 
 
 

लातेहार: सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई का आयोजन, मनरेगा में बोर्ड लगाने पर जोर

 
Latehar: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण सह प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में सदर प्रखंड के चार पंचायतों के मनरेगा की योजनाओं की जनसुनवाई की गयी. इन पंचायतों में पांडेयुरा, इचाक, आरागुंडी व परसही शामिल है. लोकपाल संतोष पंडित ने कई पंचायतों की योजनाओं में योजना का बोर्ड नहीं लगाने पर आपत्ति जाहिर की. उन्होने कहा कि योजना में कार्य प्रारंभ करने से पहले योजना से संबंधित बोर्ड लगाना जरूरी है. सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने कई योजनाओं में बोर्ड नहीं लगाने का मामला को ज्यूरी के समक्ष रखा. इस पर ज्यूरी के सदस्यों ने कहा कि योजनाओं में बोर्ड नहीं लगाना गलत है, अगर ऐसा तो इसे सुधारने की जरूरत है. ज्यूरी के सदस्यों ने जिन योजनाओं में बोर्ड नहीं लगाया गया है, उन सभी योजनाओं में 30-30 रुपये का आर्थिक दंड लगाया. सभी योजनाओं में बोर्ड लगाने की बात कही गयी. इसे भी पढ़ें–फिट">https://lagatar.in/dps-ranchi-national-champion-in-fit-india-quiz/">फिट

इंडिया क्विज में DPS रांची नेशनल चैंपियन

ये रहे मौजूद

जनसुनवाई में कई योजनाओं में लंबित मजदूरी भुगतान और कार्य से अधिक निकासी करने का भी मामला लाया गया. जनसुनवाई में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, प्रमुख परशुराम लोहरा, लोकपाल संतोष पंडित व बीडीओ मेघनाथ उरांव, जीपीएस बजरंगी प्रसाद, पंचायत सेवक स्वस्तीन कुजूर, बीपीओ केतन गुप्ता, सहायक अभियंता विवेक कुमार, कनीय अभियंता बाबूलाल उरांव, मुनेश्वर उरांव, मुखिया संजय उरांव, सोशल ऑडिट टीम से अखिलेश सिन्हा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–">https://lagatar.in/demonstration-in-front-of-raj-bhavan-against-sahara-india-hundreds-of-people-participated/">

  सहारा इंडिया के खिलाफ राजभवन के सामने प्रदर्शन, सैकड़ों लोग हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही