Search

 
 
 

लातेहार : अनियंत्रित हो कर ट्रक खाई में गिरी, चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित हो कर तकरीबन 70 फीट नीचे खाई में गिर गई. ट्रक में टायर लदा था और वह तेलंगाना से जिले के बालुमाथ जा रहा था.
 

Latehar : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चंपा घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित हो कर तकरीबन 70 फीट नीचे खाई में गिर गई. ट्रक में टायर लदा था और वह तेलंगाना से जिले के बालुमाथ जा रहा था. इस घटना  में ट्रक का चालक मुंडिया पांडूव उप चालक अजय पांडू गंभीर रूप से घायल हो गये.स्‍थानीय लोगों की मदद से उन्‍हें खाई से बाहर निकाला गया और महुआडांड़ लाया गया. 

 

Uploaded Image

 

यहां अस्‍पताल में प्राथमिक इलाज कर दोनो को रिम्‍स रांची रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे ट्रक (टीजी 22 टी-1335) तेलंगाना से लातेहार जिले के बालुमाथ जा रहा था.

 

ट्रक का चालक गूगल एप की मदद से वाहन चला रहा था. इसी दौरान चंपा घाटी के मोड़ पर चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक 70 फीट नीचे खाई में गिर गई. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि यहां अक्‍सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. 

 

लोगों ने बताया कि यहां सड़क की बनावट इस प्रकार की है कि जरा सी भी लापरवाही या इस रोड में नया चालक अक्‍सर दुर्घटना का शिकार होता है. घटना की सूचना मिलने पर महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही