लोध जलापूर्ति के तहत बिछे पाइप से भी नहीं मिल रहा पानी
गांव में लोध जलापूर्ति मिशन के तहत पाइप तो बिछा दी गयी है, लेकिन पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है. जयंती देवी, लखिया देवी व चिंता देवी ने बताया कि लोध जलापूर्ति मिशन के तहत पाइप बिछाने के दौरान प्रति घर से कनेक्शन के नाम पर एक सौ रुपये की वसूली की गयी है. लेकिन अभी तक घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है.क्या कहती हैं पंचायत की मुखिया
महुआडांड़ पंचायत की मुखिया प्रमिला मिंज ने बताया कि पंचायत के सभी खराब पड़े जलमीनार व चापाकल की सूची प्राप्त हुई है. खराब चापाकल व जलमीनारों की मरम्मति का कार्य पंचायत में चालू है. शीघ्र ही रामपुर के हरिजन टोला में पानी की इस समस्या को भी दूर कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकाससे कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास [wpse_comments_template]
Leave a Comment