Search

 
 
 

लातेहार :  खड़ी कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर हुई क्षतिग्रस्त

जिले के सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में एक खड़ी स्विफ्ट कार (JH 01-AC-7821) में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. यह घटना शुक्रवार देर रात्रि की बताई जा रही है. यह कार धर्मपुर के बैद्यनाथ ठाकुर की बताई जा रही है. हालांकि कार आदर्श ठाकुर के नाम से रजिस्टर्ड है.
 
  • खड़ी स्विफ्ट कार में लगी आग
  • पूरी तरह जलकर हुई क्षतिग्रस्त
  • शॉर्ट सर्किट की आशंका
  • पुलिस कर रही जांच

Latehar :   जिले के सदर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में एक खड़ी स्विफ्ट कार (JH 01-AC-7821) में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. यह घटना शुक्रवार देर रात्रि की बताई जा रही है. यह कार धर्मपुर के बैद्यनाथ ठाकुर की बताई जा रही है. हालांकि कार आदर्श ठाकुर के नाम से रजिस्टर्ड है.

 

आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई

बैद्यनाथ ठा‍कुर ने बताया कि उनका बेटा रात करीब 11:30 बजे तक कार में बैठा था और फिर घर के अंदर खाने चला गया. रात लगभग 12:30 बजे देखा कि घर के बाहर खड़ी कार में आग लगी हुई है. उन्होंने तुरंत शोर मचाया और लोगों को जगाया. आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. 

 

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी आग

फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर सदर थना प्रभारी सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही