Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस पिकेट के पास यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

 
Latehar: राष्ट्रीय उच्च पथ -75 पर पतकी पुलिस पिकेट के पास देवबार मोड़ में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आयी हैं. सभी घायलों को मनिका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि राजा साहब यात्री बस रांची से मेदिनीनगर जा रही थी. देवबार मोड़ के पास एक पिकअप वैन से ओवर टेक करने के दौरान बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गयी और एक विशाल पेड़ से टकरार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लातेहार व मनिका थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और यातायात सामान्य कराया. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/next-hearing-against-tejashwi-yadav-will-be-held-on-july-6-deputy-cm-had-called-gujaratis-thugs/">तेजस्वी

यादव के खिलाफ अब 6 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, डिप्टी सीएम ने गुजरातियों को कहा था ठग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही