Search

 
 
 

लातेहार : पशु मेला में दूर-दूर से आ रहे लोग, 45 से 70 हजार रूपये में उपलब्ध है गाय

 
Latehar: शहर के बाजारटांड़ में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला लगा हुआ है. इस वर्ष काफी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों की खरीददारी और बिकवाली के लिए पहुंचे हैं. बता दें कि दो वर्ष के कोरोना संक्रमण काल के बाद यहां मेला लगा है. इस कारण काफी संख्या मे लोग मेले में पहुंचे हैं. बाजारटांड़ में अग्निशमन दफ्तर के पास बिहार के गया जिला से नरेश सिंह भी अपनी गायों को ले कर यहां पहुंचे हैं. शुभम संदेश से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि वे विगत 15-20 वर्षों से भी अधिक समय से यहां गायों को बिक्री के लिए लाते है. विगत दो साल कोरोना के कारण मेला नहीं लगा था, इसलिए वे यहां नहीं आये थे. इसे भी पढ़ें:Man">https://lagatar.in/pm-modi-episode-of-man-vs-wild-again-in-headlines-bear-grylls-shared-on-twitter/">Man

Vs Wild का पीएम मोदी वाला एपिसोड फिर सुर्खियों में, Bear Grylls ने ट्विटर पर शेयर किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/gggg-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मेले में जगह की कमी

उन्होंने बताया कि लातेहार का मेला काफी अच्छा होता है. यहां बिहार के कई जिलों से किसान व व्यापारी अपने मवेशियों को बेचने के लिए लाते हैं. नरेश सिंह ने बताया कि उनके यहां 45 हजार से ले कर 70 हजार रूपये की दूधारू गाय उपलब्ध है. उन्होने बताया कि गाय 10 से 15 लीटर दूध देती हैं. अब तक चार पांच गायो की बिक्री उनके यहां से हुई है. अन्य मवेशी विक्रेता ने बताया कि वे भी पिछले 15 सालों से यहां अपने मवेशियों को ले कर आते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि पहले इस बाजारटांड़ में काफी खुली जगह व मैदान थी, लेकिन अब चारो ओर निर्माण हो जाने के कारण जगह कम पड़ गया है. इस कारण सभी मवेशी विक्रेताओ को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें:ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी

ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही