वाहन जांच के नाम पर मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा Ashish Tagore Latehar: वाहन चेकिग के नाम पर आमलोगों पर लाठियां भांजने एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार करने पर लातेहार उबाल पर है. लोगों आक्रोशित हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन जांच कर रही है इसका स्वागत है, लेकिन वाहन जांच के नाम पर आमलोगों के साथ मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लोगों का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर ज्यादती कर रही है. महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तक कर रही है. गत दो जनवरी को पुलिस ने शहर के एक वरीय समाजसेवी के पौत्र को बर्बतापूर्वक पीटा था, उसका रिम्स में इलाज चल रहा है. इससे पहले एक जनवरी को भी पुलिस ने बाइपास चौक में लाठियां भांजी थी. जबकि धर्मपुर मोड़ पर एक बाइक में सवार अधिवक्ता पर पुलिस के जवान ने लाठियां चला दी थी. इसे भी पढ़ें-बूथों">https://lagatar.in/bjp-workers-should-pay-attention-to-the-strength-of-the-booths-karmaveer-singh/">बूथों
की मजबूती पर ध्यान दें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह
बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो
की मजबूती पर ध्यान दें भाजपा कार्यकर्ता : कर्मवीर सिंह
झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने निकाला आक्रोश रैली
वाहन चेकिंग के दौरान शिक्षकों के साथ र्दुव्यवहार व गाली गलौज करने के विरोध में शुक्रवार को झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने शहर में आक्रोश रैली निकाली. आक्रोश रैली बीआरसी भवन से प्रारंभ हो कर समाहरणालय तक पहुंची. यहां शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और उपायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. दरअसल शुक्रवार की सुबह झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय हुंडरू के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे. इसी दौरान जुबली चौक में पुलिस के जवानों ने उन्हें रोका. हीरा यादव ने अपना लाइसेंस व सभी जरूरी कागजात दिखाया. बावजूद पुलिस नहीं मानी और उनकी बाइक जब्त कर थाना ले गयी. यादव ने बताया कि जुबली चौक में भी उनके साथ दुर्व्यवहार व गाली गलौज की गयी और इसके बाद थाना में भी उससे बद्दतर सुलूक किया गया. शिक्षक संघ ने दोषी पुलिस अधिकारी व जवानों पर कार्रवाई करने की मांग की. झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के इस आक्रोश रैली का सहायक अध्यापक शिक्षक संघर्ष मोरचा ने भी समर्थन किया और रैली में भाग लिया. मोरचा के अध्यक्ष अतुल कुमार ने पुलिस की कार्रवाई को दमनकारी बताया और कहा कि पुलिस अपनी मनमानी पर उतर आयी है.अधिवक्ता संघ ने भी किया विरोध
वाहन चेकिंग के नाम पर आम लोगों के साथ मारपीट एवं र्दुव्यवहार करने की घटनाओं का जिला अधिवक्ता संघ ने विरोध किया है. शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन में एक बैठक कर अधिवक्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाइ की कड़े शब्दों में निंदा की. संघ्ज्ञ के अध्यक्ष राजमणि प्रसाद ने कहा कि लातेहार पुलिस प्रशासन के द्वारा वरीय अधिवक्ता प्रदीप उपाध्याय के भतीजा को हेलमेट नहीं पहनने के कारण पुलिस के द्वारा की गयी मारपीट काफी निंदनीय है. उन्होने मोटर यान अधिनियम या भादवि या पुलिस नियमावली में कहीं भी यह प्रावधान नहीं है कि किसी भी पुलिस अधिकारी के द्वारा किसी के साथ मारपीट किया जा सकता है. संघ ने दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में कई अधिवक्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें-जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहांबीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो
Leave a Comment