Search

 
 
 

लातेहार : पानी के लिए भटक रहे हैं आदिम जनजाति बृजिया समुदाय के लोग

 
Latehar:  महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप पंचायत के पुरानाडीह गांव के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं. गांव में आदिम जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं. गांव की कुल आबादी तकरीबन 500 है. ग्रामीण बंधन बृजिया ने बताया कि गांव में दो जलमीनार लगाया गया था. वर्तमान समय में दोनो जलमीनार खराब है. लोग नदी के पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं और दैनिक जीवन की जरूरतों के लिए पानी ला रहे हैं. दुरूप पंचायत के वार्ड नंबर 04 के राजेंद्र बृजिया ने कहा कि पुरानाडीह गांव के सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी के पास एक जलमीनार लगाया गया था. यह पिछले दो- तीन महीनों से खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-meeting-of-industry-secretary-asia-presented-the-problems-of-adityapur-industrial-area/">आदित्यपुर

: उद्योग सचिव की बैठक में एसिया ने रखी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

आंगनबाड़ी के बच्चों को हो रही परेशानी

सोलर जलमीनार खराब रहने के कारण स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को पानी पीने के लिए काफ़ी परेशानी हो रही है. मध्याह्न भोजन बनाने में भी परेशानी हो रही है. गांव में मात्र एक ही चापाकल चालू हालत में है. इस कारण उस चापाकल में काफी भीड़ रहती है. स्थानीय लोगों ने उपायुक्त व प्रखंड विकास पदाधिकारी से जलमीनारों को दुरूस्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-victim-pleads-for-drought-relief-in-janata-darbar/">धनबाद:

जनता दरबार में पीड़ित ने सुखाड़ राहत राशि के लिए लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही