Search

 
 
 

लातेहार : लोगों ने नए साल का गर्मजोशी से किया स्वागत, पिकनिक स्पॉटों पर उमड़े सैलानी

 
Latehar: लातेहारवासियों ने नये साल का स्वागत गरमजोशी के साथ किया. नेतरहाट व बेतला के अलावा जिला मुख्यालय के आसपास के पिकनिक स्पाटों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इससे पहले 31 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद शहर में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया. मध्य रात्रि से ही लोगों ने अपने शुभचिंतकों को नये वर्ष की मुबारकबाद देने लगे. पहली जनवरी की सबह शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नववर्ष पर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया. इसके अलावा शहर के थाना चौक स्थित महावीर मंदिर, काली मंदिर, रेलवे स्टेशन स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर, लघु सिंचाई विभाग स्थित सोमेश्वर साई मंदिर में भी काफी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना कर नव वर्ष का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-governments-decision-boiled-jain-society-demonstrated-on-the-road-know-what-is-the-whole-matter/">झारखंड

सरकार के फैसले से उबला जैन समाज, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन, जान‍िये क्‍या है पूरा मामला

पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ पड़े सैलानी

नये वर्ष पर शहर से सटे तापा पहाड़ पर काफी लोगो ने वनभोज किया. इसके अलावे पोचरा स्थित ततहा गरम कुंड, औरंगा नदी और रेलवे व्यू प्वाईंट में भी लोगों को पिकनिक मनाते देखा गया. वहीं शहर से 20 किलोमीटर दूर सरयू घाटी और 23 किलोमीटर दूर चौपत नदी के आसपास भी काफी संख्या में सैलानियों ने पिकनिक पहुंचे. नव वर्ष के अवसर पर शहर में खूब मांस-मछली की बिक्री हुई. साथ ही शराब दुकानों परु लोग उमड़ पड़े. इसे भी पढ़ें– गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-khatiyani-sangharsh-samiti-paid-tribute-to-the-martyrs-in-kharsawan/">गुड़ाबांदा

: खतियानी संघर्ष समिति ने खरसावां में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही