Search

 
 
 

लातेहारः लोगों को 15 मई तक मिलेगा फ्री वाटर कनेक्शन- नगर पंचायत अध्यक्ष

गर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बुधवार को वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को एक से 15 मई तक निःशुल्क वाटर कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया.
 
वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करते नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य.

Latehar : लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बुधवार को वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को एक से 15 मई तक निःशुल्क वाटर कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष ने बताया कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों तक पेयजल सुविधा पहुंचाना है, जिनके घरों में अब तक वाटर कनेक्शन नहीं हो पाया है.


उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि आवेदन प्राप्त होते ही कनेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी. ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न हो.

 


बैठक में नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन, वार्ड कमिश्नर इंद्रदेव उरांव, संयुक्ताे कुंवर, मनोज गुप्ता, मनोज कुमार दास, जयराम कपूर, सब्बा् परवीन, मुंद्रिका मांझी, विमला देवी, मुश्तशरी बीबी, अलमा पन्ना् व आश देवी, नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा व अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही