Search

 
 
 

लातेहार : पांच साल पहले लगे खंभे, अबतक नदारद हैं बिजली के तार

 
Latehar : जिले के ऊपरी बानपुर मोहल्ला में शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत पांच साल पहले बिजली के खंभे लगाये गये है. पांच साल बीत जाने के बाद भी इन खंभों में बिजली के तार नहीं लग पाये है. सड़क के किनारे लगे खंभे और इलाके के लोग तार का इंंतजार कर रहे है. लोग आज भी जुगाड़ तरीके से ही घर में बल्ब जलाने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें - FSB">https://lagatar.in/fsb-said-22-7-tons-of-explosive-device-was-used-to-attack-crimea-bridge-western-country-alert/">FSB

ने कहा, क्रीमिया ब्रिज पर हमले के लिए 22.7 टन विस्फोटक डिवाइस का इस्तेमाल हुआ, पश्चिमी देश अलर्ट, पुतिन के एक्शन पर नजर

अशोका बिल्डकॉन  कंपनी द्वारा लगाया गया था खंभा 

बता दें कि साल 2017- 18 में अशोका बिल्डकॉन नामक कंपनी द्वारा शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत खंभे लगाये गये थे. लेकिन सरकार के बदलते के बाद बिजली के तार नहीं लग पाया. ऊपरी बानपुर के लोगों ने बताया कि उन्हें बिजली तो मिल रही है, लेकिन जुगाड़ तरीके से. ग्रामीणों ने अपने के खर्चे से खुद बांस-बल्ली गाड़ कर अपने घरों में बिजली ले गये हैं और घर में किसी तरह बल्ब जला रहे है. बांस व बल्ली के सहारे तार ले जाने के कारण हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. खास कर बरसात में. बारिश के कारण कई बार बांस सड़ कर टूट जाती है. जिससे बिजली की आपूर्ति भी प्रभाावित होती है. इसे भी पढ़ें - सिपाही">https://lagatar.in/more-than-five-crores-recovered-from-514-students-in-the-name-of-soldiers-job-neither-job-nor-justice/">सिपाही

की नौकरी के नाम पर 514 छात्रों से हुई पांच करोड़ से अधिक की वसूली, न नौकरी मिली, ना ही न्याय

संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया

इस संबंध में जब वार्ड पार्षद बली पाठक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है. आश्वासन मिला है कि समस्या का समाधान जल्द हो जायेगा. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/female-patient-death-case-police-in-action-mode-rinpass-director-jayati-simlais-car-seized/">महिला

मरीज मौत मामला : एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही