Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, महिला के साथ मारपीट का आरोप

 
Arjun Viswakarma Latehar: हेरहंज थाना क्षेत्र के मारी गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई. उसी गांव के कुछ लोगों ने डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट की. इसमें महिला घायल हो गई. इस मामले पर पीड़िता बिफनी देवी ने हेरहंज थाने में लिखित आवेदन दिया. महिला ने मारी गांव के प्रमोद गंझू, फूलदेव गंझू और तपेश्वर गंझू पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट करने का आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें-  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-new-twist-has-started-coming-in-debu-das-murder-case-was-there-a-plan-of-murder-in-the-jail-itself/">जमशेदपुर

: देबू दास हत्याकांड में आने लगा है नया मोड़, कहीं जेल में ही तो नहीं बनी थी हत्या की योजना    
हेरहंज पुलिस ने लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली. लातेहर एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. पुलिस ने मारी गांव मे छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को लातेहर जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी शशिरंजन, अभिषेक कुमार, बिंदेश्वर महतो, उमेश प्रसाद मेहता और पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-   हटिया">https://lagatar.in/hatia-mla-naveen-jaiswal-ended-the-hunger-strike-of-vaishya-morcha/">हटिया

विधायक नवीन जायसवाल ने वैश्य मोर्चा की भूख हड़ताल को खत्म कराया   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही