Search

 
 
 

लातेहारः गांधी कॉलेज में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर क्राइम व ट्रैफिक रूल्स की दी गई जानकारी

सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ताि ने छात्रों को साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल्स व नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि आज काफी संख्या में लोग जागरूकता के अभाव में साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं.
 

Latehar : लातेहार शहर के गांधी इंटर कॉलेज में पुलिस ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ताि ने छात्रों को साइबर क्राइम, ट्रैफिक रूल्स व नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि आज काफी संख्या में लोग जागरूकता के अभाव में साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं. जागरूकता ही इससे बचाव का उपाय है.  उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिग फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताये. कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें. अनजान मोबाइल कॉल आने पर अपने एटीएम कार्ड का पिन या अन्य  पासवर्ड नहीं देने की अपील की.


 उन्होंने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी. नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. क्योंकि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी बुरा प्रभाव डालता है. इस अवसर पर पुलिस टीम ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया. प्राचार्य प्रो. दशरथ प्रसाद साहू ने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के लिए उपयोगी साबित होगा. उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही