Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सुनीता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Latehar:  जिले के बालूमाथ थाना के मासियातू ग्राम में गत दो फरवरी की रात सुनीता देवी की गला रेत का नृशंस हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल ने हत्याकांड के चार आरोपियों को दबोच लिया. एसपी अंजनी अंजन ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मो रहमत आलम (19), मो अनजर (19), मो आशिफ उर्फ सोनू (24) व मो नेसार आलम (25) का नाम शामिल है. सभी मासियातू ग्राम के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें:पहला">https://lagatar.in/first-test-from-thursday-india-eager-to-become-number-1-australia-eyeing-series-win-in-india-after-19-years/">पहला

टेस्‍ट गुरुवार से, भारत को नंबर-1 बनने की बेताबी, ऑस्‍ट्रेल‍िया की नजर 19 साल बाद भारत में सीरीज जीतने पर

ये सामग्रियां बरामद की गई

पुलिस ने हत्या आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगा मोबाइल कवर, खून लगा तीन टी शर्ट, मृतका से छीना गया मोबाइल,19750 रूपये नगद, अभियुक्तों का चार मोबाइल और तीन सीम कार्ड बरामद किया गया है.

छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालूमाथ अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक बालूमाथ अंचल शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुअनि धीरज कुमार, नीतीश कुमार, कुबेर साव, दुति कृष्ण महतो, सअनि पारसनाथ प्रसाद व रामजी ठाकुर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें:एक">https://lagatar.in/a-big-leader-insulted-the-president-modi/">एक

बड़े नेता ने राष्ट्रपति का अपमान किया : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही