Search

 
 
 

लातेहार: कठपुलिया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

 
Latehar: एनएच-75 पर गुरूवार की रात हुई सड़क लूटकांड में शामिल चार लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस मौक पर पहुंच गयी थी और एक लूटेरा मतियस गुडि़या (टंगटंग टोली, चंदवा) को घटना स्थल से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लूटेरे की निशानदेही पर इस लूट की घटना में शामिल लूटेरों की धर पकड़ के लिए त्वरित छापामारी अभियान चलाया गया. इस छापामारी में अन्य तीन लूटेरों को सात अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें– Good">https://lagatar.in/good-news-upsc-launches-mobile-app-will-get-these-benefits/">Good

News : यूपीएससी ने लांच किया मोबाइल एप, मिलेंगे ये फायदे
एसपी ने बताया कि इन लूटेरों में राजेंद्र गंझू (चिरो टोला, सरनाटोली, चंदवा) रौशन टोप्पो (टंगटंग टोली, चंदवा) और संजय गुडि़या (चिरो टोला, कठुअलटांड चंदवा) का नाम शामिल है. इन लूटेरों के पास से एक देशी कट्टा, 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस, छह मोबाइल व 13720 रुपए नगद बरामद किये गये. इन लूटेरो पर चंदवा व कोलेबिरा थाना में कुल चार मामले दर्ज हैं. छापामारी अभियान में चदंवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, पुअनि आनंद कुमार सिंह, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, सअनि अरविंद कुमार सिंह व भीम कुमार के अलावा चंदवा थाना व सैट 202, 209 और थाना के रिर्जव गार्ड के जवान शामिल थे. प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-dc-inspected-evm-warehouse-at-morhabadi/">रांची

डीसी ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही