- JJMP का एक और सदस्य गिरफ्तार
- बाइक से भाग रहे दोनों उग्रवादियों को पुलिस ने खदेड कर पकड़ा
: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने ईडी व उनकी पत्नी किया सम्मानित)
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली
एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना के सिकित जंगल में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा, सब जोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ सुशील, लवकेश व शिवा समेत अन्य 12-15 उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ 214, 11वीं बटालियन, पुलिस पदाधिकारी व सैट के जवानों की एक छापेमारी टीम गठित की गयी. छापेमारी टीम ने शुक्रवार सुबह सूचना वाले स्थान के पास कुछ दूरी पर छिप कर बैठी थी. इसी क्रम में हेरहंज-मनिका मुख्य सड़क की ओर से एक बाइक आती दिखायी दी. सुरक्षा बलों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठे दोनों लोग भागने लगे. जिसे पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछने पर एक ने खुद को जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर सुशील उरांव उर्फ बीरबल जी उर्फ विधायक बताया. वहीं दूसरे ने अपना नाम अमरेश उरांव बताया. अमरेश उरांव बाइक चला रहा था. एसपी ने बताया कि बीरबल मुख्यत: मनिका व बरवैया इलाके में अपना काम देखता है.बीरबल पर अलग-अलग थानों में 35 कांड दर्ज
एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि सुशील उरांव उर्फ बीरबल जी उर्फ विधायक जी का काफी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि उस पर लातेहार, पलामू व चतरा के विभिन्न थानों में 35 मामले दर्ज हैं. जबकि अमरेश उरांव पर दो मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-flags-off-the-first-train-of-delhi-meerut-rrts-service/">प्रधानमंत्रीमोदी ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस सेवा की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
पुलिस लगतार छापामारी चला रही है: एसपी
एसपी अंजन ने कहा कि सीआरपीएफ की 214वीं व 11वीं बटालियन की मदद से पुलिस लगातार माओवादी एवं अन्य उग्रवादी संगठनों के खिलाफ लगातार छापामारी कर रही है. इसमें पुलिस को भी कई सफलताएं मिली है. पुलिस ने कई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और कई मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : मैथन">https://lagatar.in/maithon-organization-of-khadi-mahotsav-in-government-schools/">मैथन: सरकारी स्कूलों में खादी महोत्सव का आयोजन, महत्व व उपयोग के फायदे बताये [wpse_comments_template]
Leave a Comment