Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो वर्षों से पीपी का पद रिक्त, बिना गवाही दिये लौट रहे हैं गवाह

  • सेशन कोर्ट में एपीपी कर रहे हैं काम
  • स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में तीन दिनों से नहीं है कोई पीपी
Latehar : लातेहार जजशिप में सरकार का पक्ष रखने वाले पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (पीपी) का पद पिछले दो वर्षों से रिक्त पड़ा है. एक एपीपी अशोक कुमार दास के सहारे लातेहार जजशिप के विभिन्न 18 अदालतों में काम पिछले दो सालों से हो रहा है. पिछले तीन दिनों से श्री दास भी अवकाश पर हैं. बताया जाता है कि अवकाश जाने के पूर्व श्री दास ने गृह विभाग को रक्षित लोक अभियोजक को यहां सेशन कोर्ट में काम करने के लिए भेजने की अपील की थी. उनके इस अपील पर कोई सुनवाई नहीं हुई और रक्षित लोक अभियोजक को भी यहां नहीं भेजा गया. बड़ी मशक्कत से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत सहित सभी सेशन अदालतों में अधिवक्ता संघ की मांग पर सहायक लोक अभियोजक को काम करने की अनुमति मिली है तो तीन दिनों से काम चलाया जा रहा है. स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का प्रभार नहीं मिलने के कारण वहां कार्य नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से प्रतिदिन दर्जनों गवाह बिना गवाही दिए वापस लौट रहे हैं. बताया जाता है कि गृह विभाग को प्रभारी लोक अभियोजक अशोक कुमार दास ने कई पत्राचार किया है. वहीं स्थानीय अधिवक्ताओं ने लोक अभियोजक के पद पर अधिसूचित पदाधिकारी के पदस्थापन के महीनों बीत जाने के बाद भी योगदान नहीं करने पर चिंता व्यक्त किया है. मालूम हो कि पलामू के लोक अभियोजक का स्थानांतरण लातेहार जिला लोक अभियोजक के पद पर लगभग छह माह पूर्व हुआ है, लेकिन वे अभी तक अपना योगदान नहीं दिए हैं.आधा दर्जन लोक अभियोजक का पद यहां सृजित होने के बावजूद भी पोस्टिंग सरकार नहीं कर रही है. गृह विभाग बिलकुल शांत बैठा हुआ है.

क्या कहते हैं अधिवक्ता 

अधिवक्ता सुनील कुमार का इस संबंध में कहना है कि सेशन कोर्ट में नामित लोक अभियोजक के नहीं रहने की वजह से सरकारी एवं कानूनी प्रावधानों के विपरीत यहां एपीपी काम कर रहे हैं. पदस्थापित पदाधिकारी के योगदान नहीं करने पर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जो घोर मनमानी का द्योतक है. इसे भी पढ़ें : खेल">https://lagatar.in/the-game-is-such-that-now-even-the-pond-seems-like-a-playground-save-the-pond-sir/">खेल

ऐसा कि अब तो तालाब भी खेल के मैदान जैसा लगने लगा…तालाब बचा लो साहब….
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही