Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया रक्षा बंधन

Advertisement
Advertisement
Latehar:  शहर के बहेराटांड़ स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायाधीश राम बाबू गुप्ता सपत्नीक मौजूद थे. उन्होंने केद्र के कार्यों की सराहना की और कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में अध्यात्म से ही जीवन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मौके पर गुमला केंद्र की राजयोगनी बीके शांति ने सभी को राखी बांधी. उन्होंने अपने अवगुणों को त्याग कर सतगुण धारण करने का वचन लिया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/independence-day-celebrations-celebrated-with-enthusiasm-in-bermo/">बेरमो

में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

भगवान के बताये रास्ते पर चलें, जीवन को हीरा तुल्य बनायें : शांति दीदी

शांति दीदी ने बताया कि अभी पुरानी दुनिया का अंत होनेवाला है. इसलिए अभी भी समय निकाल कर भगवान के बताये मार्गों पर चलें और अपने जीवन को हीरा तुल्य बनायें. कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये और भगवान के कई रूपों का वर्णन किया. रक्षा बंधन का कार्यक्रम आगामी 15 दिनों तक चलेगा. मौके पर बीके अमृता, गंगोत्री, आशा, मंजू, ममता, सुनीता, ज्योति, आलोका, पूनम, प्रमिला, प्रभु महतो, गुलाब, बिनोद, मुरली, नवीन, बनारसी राजमणि, पूनम व अजय आदि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-double-murder-the-dead-bodies-were-thrown-in-the-garbage-heap/">बिहार

: डबल मर्डर कर शवों को कूड़े के ढेर में फेंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही