Ashish Tagore Latehar : जिले में 50वें श्रीरामचरित मानस नवाह्ण परायण पाठ व महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गयी है. इस वर्ष महासमिति इसे स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मना रही है. महायज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका व मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी में आगामी 14 अक्टूबर को महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां कलशों में जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा पुन: महायज्ञ स्थल पहुंचेगी. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-sanitation-program-at-grizzly-college-of-education/">कोडरमा
: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वच्छता कार्यक्रम)
कश्यप ने लालू यादव पर निकाली भड़ास, कहा- मैं चारा चोर का बेटा नहीं… [wpse_comments_template]
: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वच्छता कार्यक्रम)
15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा परायण पाठ
विनोद और चंद्रप्रकाश ने बताया कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन 15 अक्टूबर को महायज्ञ प्रारंभ होगा. 15 से 23 अक्टूबर तक प्रात: आठ बजे से दो बजे तक व्यास पंडित अनिल जी भारद्वाज व मंडली श्रीरामचरित मानस नवाह्ण परायण पाठ करेंगे. इसमें 301 कुंवारी कन्या व महिलाएं विशेष परिधान में सस्वर परायण पाठ करेंगी. संध्या साढ़े छह बजे से आठ बजे तक आरती व कीर्तन और रात्रि साढ़े आठ बजे से रामलीला का मंचन मथुरा के नव धार्मिक रामलीला मंडल द्वारा किया जायेगा. 24 अक्टूबर को पुर्णाहुति, हवन, महाप्रसाद का वितरण और प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.आयोजन को सफल बनाने की अपील की
विनोद और चंद्रप्रकाश ने लातेहार वासियों से सभी कार्यकर्मों में सपरिवार भाग लेकर पुणित आयोजन को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने आयोजन में भोजन, जलपान, महाप्रसाद व अन्य विशेष सहयोग करने और प्रत्येक परिवार से एक सदस्य को महायज्ञ का स्थायी सहयोगी सदस्य के रूप में नामांकन कराने को कहा है. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-kashyap-vented-out-his-anger-on-lalu-yadav/">मनीषकश्यप ने लालू यादव पर निकाली भड़ास, कहा- मैं चारा चोर का बेटा नहीं… [wpse_comments_template]
Leave a Comment