Search

 
 
 

लातेहार : लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, डीसी-एसपी ने बूथों का लिया जायजा

 
Latehar: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी गरिमा सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन बालूमाथ पहुंचे. उन्होंने राजकीय बुनियादी विद्यालय के बूथों का निरीक्षण किया. डीसी ने निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सोमा उरांव को कई निर्देश दिये. उन्होंने बूथों तक मतदाताओं का पहुंच सुनिश्चित करने, वृद्ध मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने, मतदाताओं के लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मतदानकर्मियों को निर्बाध रूप से मतदान कार्य संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. मौके पर चुनाव कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-निर्वाचन">https://lagatar.in/election-commission-announced-the-date-of-lok-sabha-elections-first-phase-on-19-april-counting-of-votes-on-4-june/">निर्वाचन

आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को मतगणना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही