Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू, 31 अगस्त को होगी विघ्नहर्ता की पूजा

Advertisement
Advertisement
Latehar : शहर के डुरूआ क्षेत्र स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में 31 अगस्त को दो दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. गणेश महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गयी है. गणपति पूजन समिति के प्रवक्ता विकासकांत पाठक ने बताया कि 31 अगस्त को सुबह विघ्नहर्ता गणपति की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. इसके बाद पूजा-अर्चना होगी. दोपहर एक बजे से मंदिर परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. (पढ़ें, मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-revenue-employees-did-work-by-wearing-black-badges-on-11-point-demands/">मझगांव

: 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने काला बैच लगा कर किया कार्य)

विसर्जन के दौरान निकाली जायेगी शोभायात्रा

विकासकांत पाठक ने बताया कि एक सितंबर को हवन के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जायेगी. गणेश महोत्सव के आयोजन सफलता के लिए समिति के संरक्षक लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव, ठाकुर बालमुकुंद नाथ शाहदेव और श्याम सुंदर प्रसाद भारूका एकजुट हो गये हैं. इसके अलावा अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार बाग, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल सहित कई लोग सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-awareness-campaign-started-in-kasturba-gandhi-school-to-get-rid-of-malnutrition/">बेरमो

: कस्तूरबा गांधी स्कूल में कुपोषण से मुक्ति के लिए चला जागरुकता अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही