Latehar: महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के चंपा पथ बाजार में जवाहर प्रसाद के घर के सामने सेप्टिक टैंक का गढ्ढा खोदे जाने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं. इस संबंध में तकरीबन 20 दुकानदारों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन को सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है. दुकानदारों ने बताया कि आरसीडी द्वारा नवनिर्मित सड़क के सरकारी जमीन पर जवाहर प्रसाद के द्वारा सेप्टिक टैंक का गढ्ढा खोद दिया गया है. इस दौरान बगल के सरकारी चापाकल के सोखता को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर यहां सेप्टिक टैंक बनाया जाता है तो चापाकल का पानी पीने लायक नहीं रहेगा. सेप्टिक टैंक का गढ्ढा खोद कर मिट्टी सड़क में फेंक दिया गया है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है. ग्रामीणो ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें :बेमियादी">https://lagatar.in/health-of-an-agitator-sitting-on-an-indefinite-hunger-strike-deteriorated-refused-to-go-to-the-hospital/">बेमियादी
भूख हड़ताल पर बैठे एक आंदोलनकारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल जाने से इंकार, कहा- जान दे देंगे मगर रामनवमी का उल्लास नहीं होने देंगे कम [wpse_comments_template]
लातेहार : सरकारी जमीन में सेप्टिक टैंक का गड्ढा खोदे जाने का विरोध, कार्रवाई की मांग

Leave a Comment