Search

Latehar : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाईयों ने टायर जला सड़क जाम की

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरकिृष्‍णा सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, रामदेव सिंह, रघुवीर यादव, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, पिंटू रजक, सोनू सिंह, पंकज यादव, नागमणी, गौतम साहू आदि मौजूद थे.
 
Latehar :  जिला मुख्‍यालय समेत मनिका, महुआडांड़ व चंदवा आदि प्रखंडों में भाजपा द्वारा आहुत झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए भाजपाई सड़कों पर उतर आए हैं. भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव के नेतृत्‍व में जिला मुख्‍यालय और शहर के थाना चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. 

इस दौरान भाजपाई सड़क पर बैठ गए और सीएम से इस्‍तीफा देने की मांग की. सड़क जाम की वजह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलने पर एसआई विश्‍वजीत प्रसाद सिंह और रामाकांत गुप्‍ता मौके पर पहुंचे और भाजपाइयों से जाम हटाने की अपील की.

इस दौरान अधिकारी व भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. हालांकि पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद तकरीबन एक घंटे बाद जिला मुख्‍यालय में जाम हटा लिया. इसके बाद भाजपाईयों ने शहर में एक रैली निकाली.

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरकिृष्‍णा सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, रामदेव सिंह, रघुवीर यादव, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, पिंटू रजक, सोनू सिंह, पंकज यादव, नागमणी, गौतम साहू आदि मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही