Search

 
 
 

लातेहारः जन शिकायत निवारण का आयोजन, डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण में कुल 18 आवेदन आए. इनमें ज्यादातर भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, भविष्य निधि का अंतिम भुगतान नहीं होने आदि से संबंधित थे.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को जन शिकायत निवारण में लोगों की समस्‍याएं सुनी.  उन्होंने शहर व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के आए लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनीं. साथ ही जल्द जांच कराकर समाधान का अश्वासन भी दिया. बरियातू प्रखंड के पिपराडीह की कंचन देवी ने अपनी पुत्री का झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय हेरहंज में इंटर में नामांकन कराने का आवेदन दिया. इस पर संज्ञान में लेते हुए डीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार कर्रवाई करने का निर्देश दिया.

जन शिकायत निवारण में कुल 18 आवेदन आए. इनमें ज्यादातर भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, भविष्य निधि का अंतिम भुगतान नहीं होने, योगदान नहीं लेने के संबंध में, मजदूरी भुगतान, अनुकंपा पर नौकरी आदि से संबधित थे.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही