Search

 
 
 

लातेहार : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता

 
Latehar:  आसन्न लोकसभा चुनाव में जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. लोगों से आगामी 20 मई को अपने अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान करने की अपील की जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट में मेंहदी, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर बीएलओ पर्यवेक्षक अतुल कुमार ने बताया की इस कार्यक्रम में युवा और भावी मतदाता विद्यालय के सीनियर छात्र छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय की वरीय शिक्षिका उमा कुमारी ने क्विज के प्रश्न बच्चो से पूछे. जबकि शिक्षक संतोष पांडेय ने स्कोरिंग का कार्य किया. मेंहदी प्रतियोगिता को सफल बनाने में शिक्षिका ज्ञान प्रभा मिंज मीना देवी का योगदान रहा. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मोहन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, पवन कुमार सिंह, फिरोज आलम, सईदा बीबी, किरण देवी, मंजू देवी व अवधेश प्रसाद आदि मौजूद थे. सभी ने मतदान करने एवं दिलाने का संकल्प लिया. विजेताओं में अंजली कुमारी, श्रृष्टि सिंह, सरिता कुमारी, रंजित कुमार, आशीष कुमार, बबलू कुमार, सानिया खातून, सलीमा शेख व अंजू कुमारी आदि को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modis-statement-on-distributing-property-to-minorities-said-the-end-of-the-business-of-lies-is-near/">राहुल

गांधी पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को संपत्ति बांटनेवाले बयान पर हुए हमलावर, कहा, झूठ के कारोबार का अंत नजदीक है…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही