Search

 
 
 

लातेहार : राजधनी यादव गिले शिकवे भूले, कालीचरण को दी जीत की शुभकामना

 
Latehar:  भाजपा के वरीय नेता राजधनी यादव ने चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को न सिर्फ जीत की अपनी शुभकामनाएं दी है, बल्कि शुक्रवार को चतरा में उनके नामांकन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य नेताओं के साथ मंच भी साझा किया. बता दें राजधनी यादव वही हैं जो चतरा संसदीय क्षेत्र से कालीचरण सिंह को टिकट देने के विरोध में होली के दिन प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठ गये थे. राजधनी यादव का आरोप था कि टिकट के दौड़ में वे कालीचरण सिंह से आगे चल रहे थे, लेकिन ऐन मौके पर उनका टिकट काट कर कालीचरण सिंह को दे दिया गया. उन्होंने कहा था कि कालीचरण सिंह हाल ही में किसी दूसरे दल से भाजपा में आये हैं. लेकिन अब राजधनी यादव ने सब गिले शिकवे भूला कर कालीचरण सिंह को शुभकामनाएं दी हैं. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का निर्णय उन्हें स्वीकार है. वे कालीचरण सिंह के जिताने के लिए काम करेंगे. उन्हें उनसे किसी प्रकार की कोई विद्वेष व शिकवा नहीं है. चतरा से भाजपा को जिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है. इसे भी पढ़ें-असम">https://lagatar.in/wild-elephant-tramples-three-people-including-two-forest-security-guards-to-death-in-assam/">असम

में जंगली हाथी ने दो वन सुरक्षा गार्ड सहित तीन लोगों को कुचल कर मार डाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही