Search

 
 
 

लातेहार : रविकांत को मिला तीसरा पुरस्कार, वोटर अवेयरनेस पर गया गीत

 
मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने पुरस्कार प्रदान किया Latehar:  आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट का आयोजन 29 अप्रैल को निर्वाचन भवन में किया गया. प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 20 म्यूजिक वीडियो एलबम शामिल थे. इसमें लातेहार जिले के लोक कलाकार रवि कांत भगत को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि ने रविकांत भगत को नकद पुरस्कार सहित ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए रविकांत भगत ने बताया कि उसने वोटर अवेर्नेस को लेकर एक नागपुरी गीत तैयार किया था. गीत के बोल थे हमीन हेकि भारत वासी, हमीन हेकि जिम्मेदार नागरिक, चला सभे करब मतदान, ई है संविधान के वरदान, देश के बेहतरी चुनब सरकार. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-life-imprisonment-to-former-mla-tarakeshwar-singh-in-28-year-old-murder-case/">बिहारः

28 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह को उम्रकैद

गीत को रविकांत भगत ने खुद गाया और लिखा है

उन्होंने बताया कि इस गीत को खुद उन्होंने लिखा और गाया है. जबकि संगीत सुकुल उरांव ने दिया है. एलबम में दिनेश देवा, विजय प्रभाकर, रिंकु उरांव, लवकेश उरांव, अंकिता बेक, बालकरण उरांव व सबिता उरांव ने अभिनय किया है. जबकि कैमरा एवं एडीटिंग रांची के रवि मुंडा ने किया है. रविकांत ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करना चाहिए. एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है. बता दें कि झारखंड रत्न से सम्मानित रविकांत भगत ने कुडुख व नागपुरी भाषा में एक वीडियो एलबम का निर्माण किया है और कई कई पुरस्कार जीते हैं. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-jmm-candidate-kalpana-soren-filed-nomination-in-gandey-vis-by-election/">गिरिडीह

: गांडेय विस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही