Search

 
 
 

लातेहार : भर्ती कैंप का आयोजन, कौशल प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील

 
Latehar: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, लातेहार ने मंगलवार को जिला स्टेडियम में भर्ती कैंप का आयोजन किया. कैंप में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद नियोजन पदाधिकारी चेतन कुमार शर्मा ने कहा कि नियोजनालय के द्वारा बेरोजगारों को रोजगार का अवसर दिया जाता है. इसके तहत विभिन्न अवसरों पर रोजगार मेला और भर्ती कैंप का आयोजन किया जाता है. चेतन कुमार शर्मा ने सरकार द्वारा दी जाने वाली कौशल प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें :JSSC">https://lagatar.in/jssc-has-released-vacancies-for-690-posts/">JSSC

ने 690 पदों पर निकाली वैकेंसी

सिक्यूरिटी फोर्स में युवाओं का चयन

भर्ती कैंप में इंडिगो सिक्यूरिटी फोर्स ने विभिन्न पदों के लिए युवकों का चयन किया. इंडिगो सिक्यूरिटि फोर्स के निदेशक एसएस चिश्ती ने बताया कि कैंप में गार्ड व सुपरवाइजर समेत कई पदों के लिए एक सौ युवकों का चयन किया गया है. स्क्रूटनी एवं प्रशिक्षण के बाद चयनित युवकों को बहाल किया जायेगा और जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान व संस्थानों में प्रतिनियुक्ति की जायेगी. मौके पर एसके तिवारी, इंडिगो सिक्यूरिटी फोर्स के सिक्यूरिटी ऑफिसर दिनेश्वर यादव एवं सुपरवाइजर अरूण यादव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shaheed-raghunath-mahato-chuad-sena-shouts-warns-of-rail-stop-on-april-5-for-st/">जमशेदपुर

: शहीद रघुनाथ महतो चुआड़ सेना ने भरी हुंकार, एसटी के लिए 5 अप्रैल को रेल रोको की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही